Video: मंदिर में भक्त बनकर बैठा रहा चोर, मौका मिलते ही उड़ा दिया हनुमान जी का मुकुट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, देखिए

हनुमान मंदिर में चोरी की ये बीते 27 दिसंबर की है. मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर मुजेहरा में स्थित मन्दिर में हुई ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

Published: December 31, 2024 1:15 PM IST

By Shivendra Rai

(प्रतीकात्मक तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है.)
(प्रतीकात्मक तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है.)

Viral Video: उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर स्थित हनुमान मंदिर में कुछ दिन पहले चोरी की घटना सामने आई. किसी ने हनुमान जी के चांदी के मुकुट को ही चुरा लिया. इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मचा और जांच शुरू हुई. जब सीसीटीवी की जांच शुरू हुई तब एक हैरान करने वाली फुटेज सामने आई. सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि एक व्यक्ति जो मंदिर में घंटे भर भक्त बनकर बैठा रहा उसी ने मौका मिलते ही मुकुट चुरा लिया.

क्या है पूरा मामला

हनुमान मंदिर में चोरी की ये बीते 27 दिसंबर की है. मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर मुजेहरा में स्थित हनुमान मन्दिर में रोज की तरह श्रद्दालु दर्शन करने आर रहे थे. इसी दौरान शाम के 3 से 4 बजे के बीच एक व्यक्ति मंदिर में आया. काली जींस और हरे रंग की टी-शर्ट पहने ये चोर काफी देर तक मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर बैठा रहा. लोगों को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि ये आदमी चोर है.

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि जैसे ही मंदिर में वह अकेला होता है वैसे ही तुरंत गर्भगृह तक पहुंचता है जहां मूर्ति स्थापित थी. इसके बाद वह मूर्ति से मुकुट निकालने की कोशिश करने लगता है. चोर अंदर ही होता है तब तक एक-दो लोग मंदिर में दर्शन करने आ जाते हैं. चोर बड़े शातिर तरीके से गर्भगृह से निकल कर बाहर घुटनों पर बैठ जाता है जैसे वह पूजा कर रहा हो. किसी को भनक तक नहीं लगती.

दर्शन करने वाले लोगों के जाते ही वह फिर से मुकुट निकालने के लिए अंदर जाता है. इस बार वह बड़ी तेजी से मुकुट निकाल कर बाहर आता है और तेज कदमों के साथ ओझल हो जाता है. अगर ये घटना सीसीटीवी में कैद न होती तो शायद पता ही नहीं चलता कि इस चोरी को किसने अंजाम दिया है.

मंदिर के पुजारी अशोक दुबे चोरी की शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और मामले की जांच शुरू हो गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.