By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Board Exam 2025: MP बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर, जानिए नए पैटर्न में कितने मार्क्स के कैसे सवाल
MP बोर्ड के 10th के एग्जाम फरवरी से 27 मार्च तक, 12वीं के पेपर 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे.
नया साल करीब आने के साथ ही शिक्षा बोर्ड्स ने भी बोर्ड ल तैयारी शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश माध्यमिक बोर्ड ने 10th, 12th के लिए सैंपल पेपर अपलोड कर दिए हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए डेट्स पहले ही जारी कर दी थी. एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, 2025 में एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2025 से होंगी. इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एग्जाम पैटर्न की डिटेल नीचे दी गई है.
मध्य प्रदेश माध्यमिक बोर्ड 10th के एग्जाम फरवरी से 27 मार्च तक होंगे.
12वीं के पेपर 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे.
-10वीं का क्वेश्चन पेपर 75 नंबर का होगा, आंतरिक मूल्यांकन 25 नंबर का होगा.
-नॉन प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स के पेपर 80 नंबर के होंगे.
-12वीं का प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट का पेपर 70 नंबर का होगा और 30 नंबर का प्रैक्टिकल होगा.
-नॉन प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स का पेपर 80 नंबर का होगा.
10वीं के पेपर का पैटर्न-
वस्तुनिष्ठ प्रश्न- 6
रिक्त स्थान- 6 नंबर
सही गलत सवाल- 6 नंबर
सही जोड़ी बनाओ सवाल- 6 नंबर
एक वाक्य में उत्तर- 6 नंबर
12 सवाल 2 नंबर के- 24 नंबर
3 सवाल 3 नंबर के- 9 नंबर
3 सवाल 4 नंबर के- 12 नंबर
12वीं के पेपर का पैटर्न-
वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 32 नंबर
2 नंबर के 10 सवाल- 20 नंबर
3 नंबर के 4 सवाल- 12 नंबर
4 नंबर के 4 सवाल- 16 नंबर
इस लिंक से चेक करें सभी सब्जेक्ट के पेपरों के पैटर्न
आधिकारिक एमपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2025 और एमपीबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2025 के अनुसार, एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 25 फरवरी, 2025 से सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी.एमपीबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी.
एमपीबीएसई कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र लाना होगा. छात्र हॉल में एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड 2025 लाने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जैसे ही आप अपना एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 का प्रवेश पत्र प्राप्त करें, आपको अपने प्रवेश पत्र पर छपे परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्देश अवश्य पढ़ें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें