By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक सरकारी हॉस्टल में रसोई गैस सिलेंडर फटने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर नैगाडी में अनुसूचित जाति के लड़कों के छात्रावास में शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ. उन्होंने बताया कि विस्फोट में आठ बच्चे और एक रसोइया घायल हो गए.
जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नैगाडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रीवा भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ. अधिकारी ने बताया कि घायल लड़कों की आयु 15-17 वर्ष के बीच है और विस्फोट में उनमें से एक का पैर कट गया. श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.
खबर लिखे जाने तक हादसे से जुड़ी जानकारी के मुताबिक आए अपडेट लिख दिए गए हैं. हादसे के आगे के अपडेट आने पर खबर अपडेट की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें