Madhya Pradesh: घी मांगने पर आग बबूला हुआ पति, कुल्हाड़ी से कर दिया पत्नी पर वार

उत्तर प्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने जब उसकी पत्नी ने अपनी बेटी के लिए घी मांगा तो पति ने आग बबूला होकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए.

Published: December 18, 2024 1:30 PM IST

By Shivani sharma

Madhya Pradesh: घी मांगने पर आग बबूला हुआ पति, कुल्हाड़ी से कर दिया पत्नी पर वार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति से जब पत्नी ने अपनी बेटी को घी के लिए मांगा तो इस बात पर पति को गुस्सा आ गया. जिसके बाद उसने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घायल पत्नी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोप लगाया कि उसका पति बेटी के पैदा होने से खुश नहीं थी, जिसके चलते वो  उसे और 3 साल की बेटी को कभी कोई जरूरत की चीज नहीं देता था. इतना ही नहीं वो उनसे घी को भी छुपाकर ताले में बंद कर रखता है.

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग इलाके में रहने वाली सीमा शाक्य नाम की महिला शादी होने के बाद से ही अपने पति के साथ पति वीरेंद्र शाक्य के साथ ग्वालियर में रहती है. इन दोनों लोगों की 3 साल की बेटी भी है.  सीमा शाक्य  ने बताया कि दोनों पति पत्नी मजदूरी का काम करते हैं. मंगलवार को सीमा घायल हालत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिटी सेंटर पर पहुंची . इस दौरान उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई.

केवल खुद ही खाता था घी 

सीमा ने इस मामले की शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि मंगलवार को उसका पति वीरेंद्र रात के समय घी से रोटी लगाकर खाना खा रहा था. खाना खाने के बाद जब वो घी को ताला लगा कर रख रहा था तभी सीमा ने 3 साल की बेटी को घी से रोटी खिलाने के लिए घी मांगा तो उसने गुस्से में आकर गाली गलौज कर कुल्हाड़ी सिर में मारकर उसे घायल कर दिया. पति उसे ताना मरता है कि वहां घी अपने मायके से लेकर आई है क्या?

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.