'मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में पहले राष्ट्रगान हो...' , BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया बयान

बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा इन दिनों अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. अब गुरुवार (19 दिसंबर) को उन्होंने बयान दिया है कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में भी देवी-देवता की आराधना से पहले राष्ट्रगान होना चाहिए.

Published: December 19, 2024 3:14 PM IST

By Shivani sharma

'मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में पहले राष्ट्रगान हो...' , BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया बयान

मध्य प्रदेश में बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदरसों समेत सभी तरह के  स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से होने की मांग करते हुए कहा है कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में भी देवी-देवता की आराधना से पहले राष्ट्रगान होना चाहिए.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है, गुरुवार को चौथा दिन है. इस मौके पर बीजेपी विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘राष्ट्रगान अब तक अनिवार्य नहीं हुआ है यही सबसे बड़ी परेशानी है. ये भारत के संविधान में स्वीकार किया गया है कि राष्ट्रगान को सम्मान देना पड़ेगा, राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना पड़ेगा और जो लोग इसमें बाधा खडी कर रहे हैं उनको समझ लेना चाहिए. ये देश अरब देशों से नहीं चल रहा है पाकिस्तान से नहीं चल रहा है.’

मदरसे हों या चाहे ईसाई के स्कूल हों, हर जगह हो राष्ट्रगान

अपने बयान में रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि ये हिंदुस्तान है, हिंदुस्तान का राष्ट्रगान है. उसके प्रति आदर सम्मान करो और इसे गाओ. यह हमारे देश के स्वाभिमान का गान है, यह शहीदों की शहादत को नमन है. चाहे मदरसे हों या चाहे ईसाई के स्कूल हों. मैं तो यहां तक कहूंगा कि मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे में भी पहले वंदना राष्ट्र की करो फिर अपने देवी देवताओं की.

कांग्रेस की जिंदगी में हमेशा सूखी रही

कांग्रेस ने गुरुवार (19 दिसंबर) को जल जीवन मिशन में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाते हुए नल की टोंटी और पाइप लेकर प्रदर्शन किया. इस पर विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जिंदगी में हमेशा सूखा रहा, भ्रष्टाचार से कांग्रेस गीली होती रही. किसान हमेशा सूखा रहा, कांग्रेस न खेत को पानी दे पाई और न ही हर घर को पानी दे पाई. देश और प्रदेश में खेत को पानी देने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे हैं. एक समय था जब माताएं-बहने पांच किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाया करती थी. आज उनके घर में भी टोटी खोलो पानी आ रहा है. पक्के मकान मिल रहे है.

(Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.