'52 किलो सोना, 11 करोड़ कैश', जंगल में लावारिस खड़ी थी SUV,अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मियों के भी उड़ गए होश!

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुशालपुरा रोड पर एक 'इनोवा क्रिस्टा' कार काफी समय से लावारिस हालत में खड़ी है और उसके अंदर करीब 7 से आठ बैग रखे हुए हैं.

Published: December 20, 2024 7:40 PM IST

By Parinay Kumar

'52 किलो सोना, 11 करोड़ कैश', जंगल में लावारिस खड़ी थी SUV,अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मियों के भी उड़ गए होश!

Bhopal News:  मध्यप्रदेश के भोपाल में आयकर विभाग और पुलिस ने एक लावारिस ‘एसयूवी’ से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 11 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की. एक अधिकारी ने हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने इसकी जानकारी दी. शहर में पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच यह जब्ती हुई है. अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली थी कि कुशालपुरा रोड पर एक वाहन लावारिस हालत में खड़ा हुआ है और उसके अंदर कई बैग रखे हुए हैं.

कुशालपुरा रोड पर मिली इनोवा

पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रियंका शुक्ला के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया, ‘किसी व्यक्ति ने रातीबड़ थाने को सूचना दी कि कुशालपुरा रोड पर एक ‘इनोवा क्रिस्टा’ कार काफी समय से लावारिस हालत में खड़ी है और वाहन के अंदर करीब सात से आठ बैग रखे हुए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.’ उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में कुछ विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच किसी ने सोने और नकदी से भरे ये बैग छोड़े हो सकते हैं.

आयकर विभाग कर रहा जांच

अधिकारी ने बताया, ‘हमने आयकर विभाग को सूचित किया और उन्होंने SUV की खिड़कियां तोड़कर उसमें से 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और भारी मात्रा में नकदी जब्त की.’ उन्होंने बताया कि ‘एसयूवी’ ग्वालियर के रहने वाले चंदन सिंह गौर के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन वह चार वर्ष से भोपाल में रह रहा है. अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है.

नकदी, सोना किसका?

आयकर महानिदेशक (जांच) सतीश के. गोयल ने बताया कि वन क्षेत्र में एक लावारिस कार खड़ी होने की सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने वाहन की तलाशी ली और उसमें से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 11 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की.

उन्होंने बताया कि जब्त की गई कुल राशि 52 करोड़ रुपये है. गोयल ने बताया, ‘अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह नकदी और सोना किसका है और हम मामले की जांच कर रहे हैं.’ मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि छापेमारी में जब्त सोना और अन्य चीजें राजनेताओं और नौकरशाहों के बीच सांठगांठ का नतीजा है.

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.