इंदौर में बीच सड़क पर उतरा CM मोहन यादव का हेलिकॉप्टर, मौके पर पहुंचे कलेक्टर, जानें क्या है मामला?

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार (21 दिसंबर) को बीच सड़क पर सीएम मोहन यादव का हेलिकॉप्टर उतरा.  जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Published: December 21, 2024 10:03 AM IST

By Shivani sharma

इंदौर में बीच सड़क पर उतरा CM मोहन यादव का हेलिकॉप्टर, मौके पर पहुंचे कलेक्टर, जानें क्या है मामला?

मध्य प्रदेश के इंदौर में लव कुश चौराहे से बाईपास तक करीब साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी सड़क पर शुक्रवार (21 दिसंबर) को मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलिकाॅप्टर उतरा और इसके जरिए विकास की नींव पुख्ता होने पर मुहर लगी. सड़क पर हेलिकाॅप्टर के उतरते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई.

इस कदम के चलते मध्य प्रदेश की विकास की नींव पर मुहर लग गई. इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुंचे और इसकी मजबूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी. बता दें कि लव कुश चैराहे से बायपास तक लगभग साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर उतरा फिर यहीं से हैलीकॉप्टर हरियाणा के लिए रवाना हो गया. आपको बता दें कि इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपये है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.