मध्य प्रदेश के देवास में दर्दनाक हादसा, मकान में भीषण आग लगी, पति-पत्नी और दो बच्चे जिंदा जले

इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हम सभी प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं.

Published: December 21, 2024 11:38 AM IST

By Farha Fatima

मध्य प्रदेश के देवास में दर्दनाक हादसा, मकान में भीषण आग लगी, पति-पत्नी और दो बच्चे जिंदा जले

मध्य प्रदेश के देवास में शनिवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. नयापुरा क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दिनेश कारपेंटर, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटा चिराग शामिल है. जानकारी के अनुसार, घर के नीचे दूध डेयरी में लगी आग ने विकराल रूप लिया और बिल्डिंग की दूसरी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया.

परिवार के लोगों को बचाया नहीं जा सका

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. काफी देर की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया जा सका. आग इतनी भीषण थी कि परिवार के लोगों को बचाया नहीं जा सका. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में चार लोगों की मौत

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि यह डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर का घर हैं, नीचे वे दुकान चलाते थे और ऊपर की मंजिल पर परिवार के साथ रहते थे. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. घर को सील कर दिया गया है.

संभावना है ज्वलनशील सामग्री से आग ज्यादा फैली

इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हम सभी प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं. हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों. एसपी ने आगे कहा कि प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि पहले तल पर कुछ ज्वलनशील सामग्री रखी गई होगी, जिससे आग ज्यादा फैल गई. दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों को समय पर बचाया नहीं जा सका. अभी पूरी घटना की जांच की जा रही है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.