By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Fire At Temple: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भामगढ़ गांव के श्री राम मंदिर में शुक्रवार (28 दिसंबर) को देर रात आग लग गई. मंदिर में आग लगने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई वैसे ही वो आग बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन, जब आग नियंत्रित नहीं हो पाया तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया.
बता दें कि भामगढ़ में करीब 500 साल पुराना भगवान राम मंदिर है. इस मंदिर में देर रात को अचानक आग लग गई, महज कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. ग्रामीणों ने काफी देर तक आग बुझाने की कोशिश की, मगर उनकेसभी प्रयास विफल हो गए. परिणाम स्वरूप फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाना पड़ी और शनिवार की सुबह तक इस आग पर काबू पाया जा सका.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें