By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको रविवार (29 दिसंबर) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़े हर अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. ये ‘मन की बात’ का 117वां संस्करण होगा. पीएम मोदी सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे. मध्य प्रदेश के राघौगढ़ में 139 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 10 साल का बच्चा, बचाव अभियान जारी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साहिबाबाद से गाजियाबाद के आनंद विहार स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.
#WATCH गया (बिहार): केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "यहां जातीय जनगणना में जातियों के कोड के गठन में कुछ गड़बड़ियां हुई हैं। 10-12 जातियों को एक कोड में शामिल कर दिया है। इन सभी जातियों का अलग-अलग कोड होना चाहिए।" pic.twitter.com/TEH7AxaHQP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने UCC पर कहा, "मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इसे (UCC) पारित करने के लिए धन्यवाद देता हूं… हम भी उनके रास्ते पर चलेंगे… हम UCC का प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन अब UCC पूरे देश में लागू किया जाएगा…" pic.twitter.com/m4vqEspmHf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
#WATCH हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले की सोलंग घाटी में भारी बर्फबारी हुई, पर्यटक प्राकृतिक दृश्य का लुत्फ उठाते नजर आए। pic.twitter.com/SxFqPZfb7q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी के संबंध में एहतियात बरतने के लिए जिलाधिकारी चमोली को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। pic.twitter.com/Kuz6M0xS2I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
#WATCH पटना, बिहार: जन सूरज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, "सरकार के प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद थे, उन्होंने हमारे साथियों से बात की है और आश्वासन दिया है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार का कहना है कि छात्रों की 5 सदस्यीय कमेटी अभी मुख्य सचिव से बात… https://t.co/NpfVzhiC8f pic.twitter.com/W1khoZdwi2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
#WATCH कोटा, राजस्थान: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "इन 5 सालों में कोटा में वह सारी बुनियादी चीजें होंगी जो अब तक संभव नहीं हो पाईं, चाहे वो रेल कनेक्टिविटी हो, रोड कनेक्टिविटी हो या फिर एयर कनेक्टिविटी… किसी भी विकास में एयरपोर्ट की बहुत अहम भूमिका होती है… अब गतिरोध खत्म… pic.twitter.com/7M68VENkIN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: संभल DM राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "चतुर्मुख कूप के पुनर्द्धार और नवनिर्माण का कार्य नगर पालिका संभल ने आरंभ कर दिया है, जिसके तहत आज हमने यहां का भ्रमण किया है। सभी जो कूप हैं उन्हें हम स्वयं संरक्षित करवाएंगे और शासन से हमें बजट मिलेगा… लगभग 6 से 7… pic.twitter.com/JxxdotfGo9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
#WATCH जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "…अफसोस है कि डॉ. मनमोहन सिंह के गुजरने के बाद भी ये झगड़े चल रहे हैं। मैं केवल जम्मू-कश्मीर के हवाले से उन्हें याद करूंगा। डॉ. मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत किया है। शायद ही किसी प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के… pic.twitter.com/h0Rq9xdDj3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम आवास में भी एक शिवलिंग है, इसकी भी खुदाई होनी चाहिए. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ये सरकार पूरा खजाना खाली कर के जाएगी.
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यालय में बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/XOpL93lJyE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें