इस राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया क्रिसमस का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

DA Hike News: मंगलवार की शाम आयोजित कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मियों को दिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी गई.

Published: December 24, 2024 10:01 PM IST

By Gargi Santosh

इस राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया क्रिसमस का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

झारखंड सरकार ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के सरकारी कर्मियों को तोहफा दिया है. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम आयोजित कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मियों को देय महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई है. अब उन्हें 1 जनवरी 2016 से लागू पुनरीक्षित वेतनमान पर 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा.

कर्मचारियों पर हर साल 16 करोड़ खर्च करती सरकार

केंद्र सरकार ने हाल में अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था. इसी तर्ज पर झारखंड की सरकार ने 1 जुलाई 2024 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान को मंजूरी दी है. राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी इस वृद्धि का लाभ समान रूप से प्राप्त होगा. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न स्तर के कुल 5,33,737 पद स्वीकृत हैं. इन स्वीकृत पदों के मुकाबले 1,83,016 पदों पर लोग कार्यरत हैं. नियमित पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भत्ते पर राज्य सरकार की ओर से सालाना करीब 16,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं.

इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान ‘पीएम-उषा’ के अंतर्गत स्वीकृत योजना के अनुसार, हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 99 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से होने वाले नए निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है. झारखंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को झारखंड विधानसभा के पटल पर आगामी सत्र में रखे जाने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है.

होमगार्ड वाले प्रस्ताव पर सहमत हुई सरकार

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में होमगार्ड की नियमावली से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी. इसके अनुसार, 2014 में नियमावली लागू होने के पहले जिन होमगार्ड्स की मृत्यु ड्यूटी के दौरान हुई है, उनके आश्रितों को मानवीय आधार पर वन टाइम व्यवस्था के तहत होमगार्ड में ड्यूटी के लिए नामांकित किया जा सकेगा. यह निर्णय कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव पर मंजूरी के बाद लागू होगा.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.