By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
BTS Dance Group: महाराष्ट्र के धाराशिव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 11-11 और 13 साल की नाबालिग लड़कियों ने खुद के अपहरण का ही प्लान बना लिया, क्योंकि उन्हें दक्षिण कोरिया जाकर फेमस डांस ग्रुप BTS से मिलना था. इसके लिए उन्होंने 5 हजार रुपये भी चुराए थे. 2 लड़कियों की उम्र 11-11 साल और एक की उम्र 13 साल है. उन्होंने बताया कि उन्हें डांस ग्रुप BTS बेहद पसंद है और वह कोरिया जानकर ग्रुप के सदस्यों से मिलना चाहती थीं. इसलिए इन लोगों ने मिलकर खुद ही अपनी किडनैपिंग की कहानी रच दी.
पुलिस ने बताया कि 27 दिसंबर को स्कूल खत्म होने के बाद इन तीनों लड़कियों में से एक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और बताया कि उनके गले पर चाकू रखकर किसी ने उनका अपहरण कर लिया है. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और जांच शुरू हुई… पुलिस ने सबसे पहले उस नंबर पर फोन किया, जहां से कॉल आया था. पुलिस ने लोकेशन ट्रैक किया तो वह सोलापुर के आसपास की थी. पुलिस ने उसी नंबर पर फिर कॉल किया जहां से अपहरण की सूचना दी गई थी.
पुलिस की टीम ने नंबर पर फोन किया तो एक महिला ने फोन उठाया, जो बिल्कुल साधारण तरीके से बात कर रही थी. पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या किसी लड़की ने आपके नंबर से फोन किया था? उन्होंने तुरंत बताया कि बस में कुछ लड़कियां बैठी हुई थी, जिन्होंने कहा कि उन्हें फोन करना है और महिला के नंबर से फोन किया… पुलिस ने जब उस महिला से ज्यादा बाद की तो पता चला कि वह कोई स्कूल बस नहीं, बल्कि उमरगा से पुणे जाने वाली बस थी..

पुलिस ने की टीम ने आनन-फानन में बस की लोकेशन पता की. इसके बाद पुलिस ने अपनी टीम से कहा कि पुणे जाने वाली बस में तीन लड़कियां होंगी उन्हें सुरक्षित बीच रास्ते में उतार लिया जाए और जब तक दूसरी टीम उन्हें लेने नहीं पहुंचती सुरक्षित रखा जाए… सही समय पर जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने लगभग 30 मिनट के अंदर ही इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और लड़कियों को वापस लाकर परिवार को सौंप दिया.
पुलिस ने जब थोड़ी बहुत जानकारी इकट्ठा की तो उन्हें पता चला कि यह पूरा प्लान बच्चों ने ही बनाया था. वह फेमस कोरियन डांस ग्रुप BTS से मिलना चाहते थे और इसलिए उन्होंने कुछ पैसे भी चुराए थे. तीनों बच्चे भागकर दक्षिण कोरिया जाना चाहते थे. पुलिस ने अपील की है कि बच्चे सोशल मीडिया पर क्या देख रहे हैं और उनका रुझान किस तरफ जा रहा है परिवार के लोग इसका ध्यान रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें