'सस्पेंड कर देंगे अगर...', जानें क्यों ड्राइवर-कंडक्टर पर भड़कीं CM आतिशी, क्या है पूरा मामला

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को दिल्ली परिवहन विभाग की क्लास लगाई है. चलिए जानते हैं कि आखिरकार ये पूरा मामला क्या है.

Updated: December 30, 2024 5:29 PM IST

By Gargi Santosh

'सस्पेंड कर देंगे अगर...', जानें क्यों ड्राइवर-कंडक्टर पर भड़कीं CM आतिशी, क्या है पूरा मामला

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है. सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और नए दांव खेल रहे हैं. इन सबके बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली परिवहन विभाग (Delhi Transport Department) की क्लास लगाई है.

उन्होंने कहा कि सरकारी बसों (डीटीसी और क्लस्टर) के चालक और कंडक्टर यदि निर्धारित बस स्टॉप पर ​​​​इंतजार कर रही महिला यात्रियों को बैठाए बिना आगे बढ़ते पाए गए, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा.

चालक और कंडक्टर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली की महिलाओं से कहा, कि वे ऐसी बसों की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा करें. ताकि दोषी चालक और कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

बस स्टॉप से ​​महिला यात्रियों को बैठाना सुनिश्चित करें

आतिशी ने कहा कि परिवहन विभाग ने डीटीसी और क्लस्टर बसों के सभी चालकों और कंडक्टरों को आदेश जारी किया है, कि वे बस स्टॉप से ​​महिला यात्रियों को बैठाना सुनिश्चित करें. दिल्ली सीएम ने कहा, कि अगर बसें महिला यात्रियों को बैठाने से बचने के लिए नहीं रुकती हैं. तो ऐसे चालकों और कंडक्टरों को निलंबित कर दिया जाएगा.

सरकारी बसों में मुफ्त में यात्रा करती हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि महिला यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से बसों का स्वतंत्र रूप से उपयोग करें. अगर ज्यादा से ज्यादा महिलाएं कार्य, शिक्षा और अन्य गतिविधियों के लिए बाहर जाएंगी, तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. बता दें कि राजधानी दिल्ली में महिला यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन बसों में यात्रा निशुल्क है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.