इतनी बार बाईपास सर्जरी करा चुके थे डॉ. मनमोहन सिंह, डॉक्टर से जानें किस बीमारी से पीड़ित थे पूर्व प्रधानमंत्री?

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर की रात को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है.

Published: December 27, 2024 12:15 PM IST

By Shweta Bajpai | Edited by Shweta Bajpai

इतनी बार बाईपास सर्जरी करा चुके थे डॉ. मनमोहन सिंह, डॉक्टर से जानें किस बीमारी से पीड़ित थे पूर्व प्रधानमंत्री?

Former PM Manmohan Singh death : हार्ट बाईपास सर्जरी, जिसे कोरोनरी धमनी बाईपास ग्राफ्टिंग (CABG) भी कहते हैं, दिल की एक गंभीर बीमारी का इलाज है. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी ऐसी सर्जरी करवाई थी. साल 2009 में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी. रिपोर्ट की मानें तो प्रधानमंत्री के दिल में कई ब्लॉकेज का मालूम हुआ था. 1990 में भी उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी और 2003 में स्टेंट प्रत्यारोपण के लिए एंजियोप्लास्टी हुई थी. आइए डॉ. बिमल छाजेर (फॉर्मर कंसलटेंट – एम्स , डायरेक्टर साओल हार्ट सेंटर , नई दिल्ली) से इसके बारे में जानते हैं.

हार्ट बाईपास सर्जरी क्या है?

डॉ. बिमल छाजेर ने बताया कि हार्ट बाईपास सर्जरी तब की जाती है जब दिल की ब्लड वेसल्स ( आर्टरीज ) ब्लॉक हो जाती हैं. ये ब्लड वेसल्स दिल को ऑक्सीजन और पोषण देने का काम करती हैं. ब्लॉकेज का कारण ज्यादातर कोलेस्ट्रॉल जमा होना या आर्टरीज का नैरो होना होता है. जब ब्लॉकेज बढ़ जाता है, तो दिल तक खून पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

सर्जरी में शरीर के किसी और हिस्से जैसे पैर या छाती से एक नस या धमनी ली जाती है और ब्लॉकेज को बाईपास कर दिया जाता है. यह नई सड़क खून के बहाव को दिल तक पहुंचाती है.

अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो कोरोनरी धमनी रोग (CAD) जानलेवा हो सकता है. यह दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर देता है और हार्ट फेलियर का कारण बन सकता है. हार्ट बाईपास सर्जरी से खतरा कम हो जाता है, लेकिन इसके बाद लाइफस्टाइल में बदलाव बेहद जरूरी हैं.

सर्जरी के खतरे-

  •  इन्फेक्शन – सर्जरी के बाद इंफेक्शन का खतरा हो सकता है.
  • क्लॉट का बनना – यह क्लॉट फेफड़ों या ब्रेन तक पहुंचकर और समस्याएं पैदा कर सकता है.
  •  दिल की धड़कन का असामान्य होना – सर्जरी के बाद यह समस्या देखी जाती है.

सर्जरी के बाद कैसे रखें ध्यान-

  • स्वस्थ आहार लें – फल, सब्जियां और कम वसा वाला खाना खाएं
  • व्यायाम करें – डॉक्टर की सलाह के अनुसार हल्की कसरत करें
  • धूम्रपान और शराब से बचें – ये आदतें दिल की सेहत बिगाड़ सकती हैं
  • दवाइयों का सही उपयोग करें डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी दवाइयां समय पर लें

डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन इस बात का उदाहरण है कि हार्ट बाईपास सर्जरी के बाद भी स्वस्थ और एक्टिव जीवन जिया जा सकता है. इसलिए, अगर कोई समस्या महसूस हो, तो डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.