By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
हम में से कई लोग होते हैं, जिन्हें अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है. कब्ज, यानी पेट साफ न होना या स्टूल पास करने में दिक्कत, एक आम समस्या है. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक्सरसाइज न करना एक महत्वपूर्ण कारण है. आइए डॉ. विशाल खुराना ( डायरेक्टर – गॅस्ट्रोएन्टेरोलॉजी, मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद) से इन दोनों के बीच कनेक्शन जानते हैं.
डॉ. विशाल खुराना ने बताया कि हमारे शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरीके से काम करने के लिए मूवमेंट पर निर्भर करता है. जब हम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो शरीर की मसल्स एक्टिव रहती हैं. इससे इंटेस्टाइन में ब्लड का फ्लो बढ़ता है और इंटेस्टाइन भोजन को बेहतर तरीके से पचा पाती हैं. अगर हम एक्सरसाइज नहीं करते, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और आंतें सुस्त पड़ सकती हैं. इससे मल त्याग में समस्या हो सकती है.
बैठे रहना: पूरे दिन बैठे रहना या कम चलने-फिरने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ता है.
पानी की कमी: एक्सरसाइज करने से पसीना आता है, जिससे पानी पीने की आदत बढ़ती है, लेकिन अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते, तो पानी की मात्रा कम हो सकती है, जिससे कब्ज हो सकता है.
खराब खानपान: जंक फूड और फाइबर की कमी वाला खाना भी कब्ज का कारण बनता है. एक्सरसाइज से भूख बढ़ती है और हेल्दी खाना खाने की आदत होती है.
एक्सरसाइज कैसे मदद करती है?
अगर आप कब्ज से बचना चाहते हैं, तो शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. स्वस्थ शरीर के लिए थोड़ा चलना-फिरना बहुत जरूरी है.