इस दाल का पानी दूर करेगा विटामिन बी12 की कमी, सेहत के लिए है वरदान 

24 Dec, 2024

Gaurav Barar

मूंग की दाल के पानी में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है.

मूंग की दाल में प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है.

ये सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को छूमंतर करने में कारगर साबित हो सकती है.

रात में सोने से पहले एक कप में पानी भर लीजिए.

इसके बाद मूंग की दाल को धोने के बाद इस एक कप पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए.

अगली सुबह आप मूंग दाल के पानी को पी सकते हैं.

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट मूंग की दाल के पानी का सेवन करना चाहिए.

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण- थकान, कमजोरी महसूस होना, याददाश्त कमजोर होना. हाथ-पैर में झनझनाहट और सांस लेने में तकलीफ होना.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: मेथी का पानी सेहत के लिए है वरदान, जानें कैसे बनाएं?

Find Out More