यूरिक एसिड को बाहर निकाल देता है यह फल, जानें कब करें सेवन?

25 Dec, 2024

Gaurav Barar

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में तेज दर्द होने लगता है.

इस समस्या से जूझ रहे लोगों को उन फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन मौजूद होते हैं.

ऐसे में आप पपीता के जरिये भी यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं.

कच्चे पपीते में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी जैसे गुण मौजूद होते हैं.

पपीते में मौजूद फाइबर, यूरिक एसिड के मरीजों को जोड़ों में दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है.

आप पपीते का अलग-अलग तरीकों से सेवन कर सकते हैं.

कच्चे पपीते का आप जूस और काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं.

काढ़ा बनाने के लिए 2 लीटर पानी को उबाल लें. फिर एक कच्चे पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके अंदर से बीज निकाल लें.

इन टुकड़ों को उबलते हुए पानी में डालें और करीब 5 मिनट तक उबालें. फिर इस पानी में 2 चम्मच ग्रीन टी डालकर उबाल लें.

इस काढ़े का दिन में 3 से 4 बार सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है.  

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: इस दाल का पानी दूर करेगा विटामिन बी12 की कमी, सेहत के लिए है वरदान

Find Out More