दिन में 4 कप से ज्यादा कॉफी पीना सेहत के लिए अच्छा है या बुरा?

25 Dec, 2024

Shivendra Rai

बहुत सारे लोगों के दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से होती है.

कैफीन की आवश्यक खुराक बेहतर तरीके से जागने में मदद करती है.

सुबह की पहली कॉफी आपको एक्टिव तो करती ही है साथ ही इसके कई अन्य फायदे भी हैं.

'यूटा स्कूल ऑफ मेडिसिन' की एक शोध में कहा गया है कि कैंसर से बचने में भी मदद करती है.

अध्ययन में कहा गया है कि चार कप से ज़्यादा कॉफ़ी पीने से सिर और गर्दन के कैंसर का जोखिम 17% कम हो सकता है.

यह स्टडी 'हंट्समैन कैंसर इंस्टीट्यूट' और 'यूनिवर्सिटी ऑफ़ यूटा' के स्कूल ऑफ मेडिसिन ने साथ की थी.

शोध में पाया गया कि दिन में 4 बार से ज्यादा कॉफी पीने वालों में मुंह के कैंसर का खतरा 30% कम था.

दिन में 4 बार से ज्यादा कॉफी पीने वालों में कॉफी नहीं पीने वालों की तुलना में गले के कैंसर का 22% कम जोखिम था.

Disclaimer: दी गई जानकारी चिकित्सकीय राय नहीं है. (सभी तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं.)

Thanks For Reading!

Next: सफल होने के लिए चाणक्य ने बताए हैं ये 7 नियम, एक-एक को याद कर लें

Find Out More