सर्दियों में किन चीज़ों के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये सब्जी?

29 Dec, 2024

Gaurav Barar

पानी से भरपूर होने के अलावा, मूली में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है.

ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कई बीमारियों से आपकी सुरक्षा करते हैं. 

मूली की तासीर गर्म होती है लेकिन अगर इसका सेवन शाम को किया जाए तो इसकी तासीर ठंडी होती है.

इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन शाम के समय करने से बचना चाहिए. 

चाय पीने के बाद मूली न खाएं. इससे कब्ज और एसिडिटी हो सकती है. 

एक साथ न खाएं करेला और मूली. आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. यह दिल के लिए भी घातक है.

संतरा खाने के बाद मूली का सेवन न करें. इन दोनों का मिश्रण जहर की तरह काम करता है.

मूली खाने के बाद दूध न पियें. इसका सेवन हार्टबर्न, एसिड रिफ्लक्स और पेट दर्द को ट्रिगर कर सकता है.

खीरे के साथ मूली का सेवन न करें. ये कॉम्बिनेशन फायदे की जगह शरीर को नुकसान पहुंचाता है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: इन 5 अंगों में हो रहा है दर्द तो समझ लें हो गई है डायबिटीज!

Find Out More