रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 2 मसाले, मिलेंगे गजब के फायदे

30 Dec, 2024

Gaurav Barar

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.

दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर एनर्जी से भर जाती है.

लेकिन दूध को अगर शहद और दालचीनी के साथ मिलकार पिया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है.

शहद में विटामिन, मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं.

वहीं, दालचीनी में विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम पाई जाती है.

ये सभी गुण शरीर को स्वस्थ रखते हैं और कई बीमारियों से आपका बचाव भी करते हैं.

सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पियें.

रोजाना सोने से पहले गर्म दूध में दालचीनी और शहद डालकर पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी में आराम मिलता है.

हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ो की तकलीफ भी कम होती है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: सर्दियों में किन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूली?

Find Out More