बिना दवाई के यूरिक एसिड हो जाएगा छूमंतर! बस करें ये एक काम
31 Dec, 2024
Gaurav Barar
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या पैदा हो सकती है.
इसके लिए लोग दवा खाते हैं. कुछ लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं.
लेकिन आप बिना दवा और घरेलू उपाय के भी यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके लिए रोजाना योगाभ्यास करें.
योग की कुछ ऐसी मुद्राएं हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करती हैं.
भुजंगासन- इस योग को करने से पेट पर प्रेशर पड़ता है. वजन घटाने में मदद मिलती है और यूरिक एसिड का लेवल भी कंट्रोल होने लगता है.
सेतुबंधासन- इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.
सुखासन- शरीर में पाए जाने वाले अतिरिक्त यूरिक एसिड को निकालने में मदद करता है.
अर्ध मत्स्येन्द्रासन- रोजाना इस योग को करने से शरीर में पाए जाने वाले विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: इस तरीके से जल्दी ठीक होगा यूरिक एसिड! बेकाबू दर्द आएगा काबू में