सुबह खाली पेट गुड़ के साथ लें ये एक चीज, मिलेंगे गजब के फायदे

01 Jan, 2025

Gaurav Barar

सुबह एक गिलास पानी में गुड़ और जीरा मिलाकर पीने से आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं.

जीरे और गुड़ में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. 

ये ड्रिंक आपकी बॉडी को काफी हद तक डिटॉक्स कर सकती है.

इस ड्रिंक से आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बनाया जा सकता है.

खून की कमी को दूर करने के लिए भी इस ड्रिंक को पिया जा सकता है.

सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इस ड्रिंक को मॉर्निंग डाइट में शामिल कर सकते हैं.

इस ड्रिंक को बनाने का तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी भर लीजिए.

अब इस पानी में एक स्पून जीरा और गुड़ का एक छोटा टुकड़ा डाल दीजिए.

इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लेना है. अब आप इसे छानकर पी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: 24 घंटे में कितनी बार पेशाब करना सही?

Find Out More