भूलकर भी इग्नोर न करें ये लक्षण, इस खतरनाक अल्सर के हैं संकेत

01 Jan, 2025

Shivendra Rai

हमारा शरीर कई खतरनाक बीमारियों से पहले ही संकेत देने लगता है. अगर इसे इग्नोर न किया जाए तो समय पर बीमारियों को ठीक किया जा सकता है.

एक ऐसी ही खतरनाक बीमारी है डुओडेनल अल्सर. डुओडेनम की परत पर बनने वाले घाव को डुओडेनल अल्सर कहा जाता है

सही समय पर इलाज न होने पर यह खतरनाक रूप ले सकता है और दूसरी कई बीमारियों का कारण बन सकता है.

जैसे जैसे डुओडेनल अल्सर बढ़ता है कुछ गंभीर लक्षण दिखाई देने लगते हैं.

पेट के आसपास दर्द होना, खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस होना, सीने में जलन इसके आम संकेत हैं.

बिना किसी स्पष्ट कारण के मतली महसूस हो, खाने के बाद उल्टी आए या काली या खून की उल्टी हो तो इग्नोर न करें.

मल में खून आना या काला मल, सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना भी इस खतरनाक बीमारी के संकेत हैं.

अगर अचानक से वजन घटने लगे और भूख न लगे तो समझ लीजिए शरीर कोई संकेत दे रहा है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. (सभी तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं.)

Thanks For Reading!

Next: सुबह खाली पेट गुड़ के साथ लें ये एक चीज, मिलेंगे गजब के फायदे

Find Out More