ये सूखा मेवा शरीर को बना देगा फौलादी, भिगोकर खाने से मिलेंगे फायदे
02 Jan, 2025
Gaurav Barar
अंजीर को पेट और पाचन के लिए लिहाज से शानदार फल और ड्राई फ्रूट माना जाता है.
आप अंजीर को ड्राई फ्रूट्स की तरह खाते हैं तो इससे कई फायदे मिलते हैं.
सूखा अंजीर सालों तक खराब नहीं होता, हालांकि अंजीर को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है.
रोज भीगे हुए अंजीर खाने और उसका पानी पीने से शरीर को अनगिनत लाभ होते हैं.
जिन लोगों को पेट में कब्ज, गैस, एसिडिटी या दूसरी समस्याएं रहती हैं उन्हें अंजीर जरूर खाने चाहिए.
अंजीर का सेवन करने से शरीर में आ रही कमजोरी को दूर किया जा सकता है. आपको 2-3 भीगे अंजीर रोजाना खाने चाहिए.
अंजीर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं.
रात में 2-3 अंजीर 1 गिलास पानी में भिगो दें. अंजीर को रातभर भीगा रहने दें और सुबह उठकर अंजीर को खा लें.
इसका पानी फेंकने की बजाय पी लें. इसलिए अंजीर को साफ पानी में ही भिगोएं.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: भूलकर भी इग्नोर न करें ये लक्षण, इस खतरनाक अल्सर के हैं संकेत