Somvati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या के दिन करें श्रीहरि और भोलेनाथ का पूजन, कष्टों से मिलेगा छुटकारा

Somvati Amavasya 2024: आज साल 2024 की आखिरी अमावस्या है​ जिसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही भगवान शिव का भी पूजन किया जाता है.

Updated: December 30, 2024 8:30 AM IST

By Renu Yadav

Somvati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या के दिन करें श्रीहरि और भोलेनाथ का पूजन, कष्टों से मिलेगा छुटकारा

Somvati Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या का खास महत्व माना गया है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान का विधान है. कहते हैं कि अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानि 30 दिसंबर को माघ माह की अमावस्या तिथि है और सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं. हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही भगवान शिव का भी पूजन किया जाता है. कहते हैं कि यदि सोमवती अमावस्या के दिन श्रीहरि और शिवजी को प्रसन्न किया जाए तो जीवन में आ रही हर मुश्किल से छुटकारा मिलता है. साथ ही पापों से भी मुक्ति मिलती है और जीवन के अंत में बैकुंठ में स्थान मिलता है. आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या के दिन कैसे करें भगवान शिव का अभिषेक?

सोमवती अमावस्या का महत्व

साल की अंतिम अमावस्या यानि सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करना बहुत ही शुभ व फलदायी माना गया है. इस ​दिन महिलाएं अपने पति और संतान की लंबी आयु की कामना से उपवास भी रखती हैं. साथ ही पीपल के पेड़ का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि पीपल के पेड़ के मूल भाग में श्री हरि विष्णु, अग्रभाग में ब्रह्मा जी और तने में भगवान शिव का वास होता है.

New Year 2025 Vastu: साल 2025 शुरू होने से पहले घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल बनी रहेगी खुशहाली 6

ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक

  • सोमवती अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इस दिन स्नान करते समय जल में थोड़ा सा गंगाजल जरूर मिलाएं.
  • साथ ही आक के पत्तों को सिर व माथे पर रखकर भोलेनाथ का स्मरण करते हुए स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • फिर भगवान शिव के मंदिर जाएं और जल में दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें.
  • इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं.
  • शिवलिंग के समक्ष के घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर भोलेनाथ से प्रा​र्थना करें.
  • सोमवती अमावस्या के दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार चावल, दाल, नमक और तिल का दान करना उत्तम माना गया है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.