फेंगशुई में घर में संतरा रखने के कई फायदे बताए गए हैं, जो हमारे जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं
21 Nov, 2024
Shilpi Singh
फेंगशुई के अनुसार, एक कटोरे में 9 संतरों को डाइनिंग टेबल पर रखना शुभ माना जाता है.
संतरे को खाने के बाद उसके छिलके को सुखा लें, इन्हें एक धागे में पिरोएं और घर के मुख्य दरवाजे के पास लटका दें.
ऐसा करने से अगर आपके घर में कोई बीमार है या कोई नकारात्मक ऊर्जा वास कर रही है, तो वह दूर हो जाएगी.
रसोई को घर की समृद्धि का केंद्र माना जाता है. यहां संतरे रखने से परिवार के सदस्यों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है.
संतरे के छिलकों को सुखाकर जलाने से वातावरण में सुगंध फैलती है, जो मन को शांति और सकारात्मकता से भर देती है.
संतरे के सही उपयोग और महत्व को समझकर, आप अपने जीवन में ऊर्जा का संतुलन बनाए रख सकते हैं और सुख-समृद्धि का अनुभव कर सकते हैं
फेंगशुई में संतरे के छिलके से घर की सफाई करना बहुत शुभ माना जाता है
आप इसके छिलकों को पानी में डला लें और फिर इस पानी से घर की साफ सफाई करें, इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.
ऑफिस डेस्क पर संतरे रखना काम में सफलता और नए अवसरों को आकर्षित करता है
Thanks For Reading!
Next: कुंडली से कैसा पता चलेगा शनि शुभ है या अशुभ? जानिए
Find Out More