New Year 2025 Vastu: नए साल में घर की इस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

New Year 2025 Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि नए ​साल के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाएं जाएं तो जीवन से आर्थिक तंगी कोसों दूर चली जाती है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.

Published: December 31, 2024 5:40 AM IST

By Renu Yadav

New Year 2025 Vastu: नए साल में घर की इस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

New Year 2025 Vastu: साल 2024 खत्म होने की कगार पर है और नया साल 2025 स्वागत के लिए तैयार खड़ा है. बीते साल में सभी के साथ कुछ अच्छा और बुरा हुआ होगा. वहीं अब नए साल के आगमन के साथ हर कोई यही कामना कर रहा है कि यह सभी के लिए खुशियां लेकर आए. जीवन में सफलता और तरक्की हासिल हो. अगर आप चाहते हैं 2025 में सालभर आपके घर में धन-दौलत और सुख-समृद्धि की बरसात हो तो आप वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों को जरूर अपनाएं. आइए जानते हैं नए साल में कौन से उपाय आपके लिए धनलाभ के रास्ते खोलेंगे?

नए साल में घर पर लगाएं घोड़े की नाल

  • ज्योतिष शास्त्र के साथ ही वास्तु शास्त्र में भी घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ माना गया है और कहते हैं कि घोड़े की नाल का उपयोग तरक्की के लिए किया जाता है. ऐसे में अगर आप नौकरी की तलाश में है और काफी समय से असफलता का सामना कर रहे हैं तो नए साल के पहले दिन काले घोड़े की नाल से बना छल्ला अपने हाथ की मध्यमा उंगली में पहन लें. इससे नौकरी मिलने के संयोग बनते हैं.

Tulsi Mala Niyam: कब और किस दिन धारण करनी चाहिए तुलसी माला? जानें लें इससे जुड़े खास नियम 6

  • इसके अलावा यदि घर का कोई सदस्य बार-बार बीमार हो रहा है तो घोड़े की नाल का यह उपयोग उसके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. ऐसे में घोड़े की नाल लेकर आएं और उससे 4 कील बनवाएं. फिर ये 4 कील, सवा किलो उड़द की दाल, एक सूखा लेकर बीमार व्यक्ति के ऊपर से उतार दें. बिना टोके चुपचाप यह सारा सामान बहते पानी में प्रवाहित कर दें. इस उपाय को करने से स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है और घर में पॉजिटिविटी आती है.
  • कई बार मनुष्य बहुत मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझता रहता है. ऐसे में नए साल के पहले दिन काले घोड़े की नाल लेकर आएं और अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें. इस उपाय को करने से निगेटिविटी घर में प्रवेश नहीं करेगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी, जिससे आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिलेगा.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल के पहले दिन घोड़े की नाल घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगानी चाहिए. इस दिशा को शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.