By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
New Year 2025 Vastu Tips: नया साल 2025 शुरू हो गया है और इसी के साथ हर कोई यही कामना कर रहा है. वैसे तो जीवन में उतार-चढ़ाव आना आम बात है लेकिन कई बार आपको बहुत मेहनत के बाद भी धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप चाहते हैं कि नए साल में आपको किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े तो साल के पहले दिन अपने पर्स में कुछ चीजें जरूर रखें.
नए साल से एक दिन पहले पीपल के पत्ते को किसी भी शुभ मुहूर्त में अपने पर्स में रख दें. इससे पूरे साल आपको कंगाली का सामना नहीं करना पड़ेगा. पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास होता है साथ ही माता लक्ष्मी भी पीपल के पत्ते में वास करती हैं.
पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास को दूर करता है दो मुखी रुद्राक्ष, जान लें धारण करने के नियम
नए साल से एक दिन पहले चावल के दानों को अपने पर्स में रखने से पूरे साल आपके धन में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी. माता लक्ष्मी जी आपके घर में नित्य निवास करेंगी और पूरे साल आपके घर में जमकर पैसों की बारिश हो सकती है और आपके घर से गरीबी दूर चली जाएगी.
नए साल के पहले दिन पर्स में सी सैल और कौड़ी जरूर रखें, दरअसल कौड़ियों को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा भी कौड़ियों को तिजोरी में रखने से लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है.
नए साल के पहले दिन पर्स में किसी लाल कपड़े में कमल के बीजों को रखना चाहिए. इन्हें पर्स में रखना बेहद शुभ माना जाता है. धर्म शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान होती हैं. इसलिए पर्स में कमल के बीज को रखने से आपके पर्स में धन आपके पास काफी समय तक टिकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.