Hanumanji Puja Vidhi: हनुमानजी को लगाएं उनके 8 प्रिय भोग, पूरी होंगी मनोकामनाएं

02 Jan, 2025

Pooja Batra

मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की विशेष पूजा की जाती है. उन्हें प्रसन्न करने के लिए भोग अर्पित करना एक शुभ और सरल उपाय है.

हनुमानजी भक्तों की श्रद्धा से जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

शास्त्रों के अनुसार, कुछ विशेष भोग हनुमानजी को अत्यंत प्रिय हैं. आइए जानते हैं उनके 8 प्रिय भोग, जो आपकी मनोकामनाएं जल्दी पूरी कर सकते हैं.

पान का बीड़ा- दुश्मनों के छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी को मीठा पाना चढ़ाया जाता है. इस पान में चूना, तंबाकू और सुपारी नहीं होनी चाहिए.

केसर भात- कुंडली में मंगल दोष मिटाने के लिए हनुमान जी को केसर भात का भोग लगाना चाहिए.

गुड़ और चना-गुड़ और भुने हुए चने का भोग हनुमानजी को बहुत प्रिय है. मंगलवार या शनिवार के दिन गुड़-चना चढ़ाने से बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है.

नारियल- मंगवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को नारियल चढ़ाना चाहिए. ऐसा माना जाता है वे स्वयं भक्त के रक्षक बनकर आते हैं.

लड्डू- हनुमानजी को विशेष रूप से बेसन के लड्डू पसंद हैं. मंगलवार को लड्डू का भोग लगाने से जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होती हैं और सुख-शांति मिलती है.

फल- हनुमान जी को फल बहुत प्रिय हैं. खासकर केला. सेब. अनार. उन्हें लाल रंग के फल बेहद प्रिय हैं.

खीर- हनुमानजी को दूध और चावल से बनी खीर भी बहुत प्रिय है. इसे भोग लगाकर बांटने से अच्छा फल मिलता है.

Thanks For Reading!

Next: दान-पुण्य करना धर्म है या माता-पिता की सेवा करना? प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब

Find Out More