Mahabharat में कर्ण के पास था कौन सा अचूक बाण? अर्जुन की जा सकती थी जान

02 Jan, 2025

Parinay Kumar

महाभारत के युद्ध में कर्ण और अर्जुन बेहद शक्तिशाली योद्धा थे.

दोनों योद्धाओं में युद्ध को अकेले दम पर खत्म करने की क्षमता थी.

अर्जुन और कर्ण दोनों के पास कई दिव्यास्त्र थे..

कर्ण के पास हालांकि एक ऐसा अस्त्र था, जिससे वह अर्जुन की जान ले सकता है.

भगवान इंद्र ने कर्ण को वासावी शक्ति नाम का यह अमोघ अस्त्र दिया था.

यह एक तीर के आकार का हथियार था और इसका इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार किया जा सकता था.

कर्ण ने यह अस्त्र अर्जुन के लिए ही रखा था, लेकिन दुर्योधन के कहने पर उसने इसका इस्तेमाल घटोत्कच को मारने के लिए कर दिया.

इंद्र ने कर्ण को यह अस्त्र देते समय यह बताया था कि जिस पर भी यह अस्त्र लगेगा, वह मारा जाएगा.

इंद्र ने यह भी कहा था कि इस अस्त्र का इस्तेमाल करने के बाद यह अस्त्र उनके पास वापस आ जाएगा.

इस अस्त्र की वजह से ही भगवान कृष्ण भी चिंता में थे और अर्जुन को कर्ण के सामने नहीं ले जाना चाहते थे.

सभी तस्वीरें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई हैं.

Thanks For Reading!

Next: कौरव जब अभिमन्यु को चक्रव्यूह में खींच रहे थे तब अर्जुन किससे लड़ रहे थे?

Find Out More