श्रीराम से पहले इस वानर से भी हार गया था रावण, 6 महीने की दी थी सजा

02 Jan, 2025

Parinay Kumar

रावण बेहद शक्तिशाली था और उसे शिवजी और ब्रह्मा जी से कई वरदान मिले हुए थे.

रावण ने कई बार देवताओं को हराया था, लेकिन एक बार उसे एक वानर ने ही 6 महीने की सजा दे दी थी.

पौराणिक महाकाव्य रामायण के मुताबिक, वानरराज बाली किष्किंधा का राजा और सुग्रीव का बड़ा भाई था.

बाली को यह वरदान प्राप्त था कि उससे जो भी युद्ध करेगा, उसका आधा बल उसे मिल जाएगा.

उसने इस वरदान के कारण ही लंका के राजा रावण को हराया था और साथ ही बड़े-बड़े राक्षसों को यमलोक पहुंचा दिया था.

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, बाली ने रावण को 6 महीने तक अपनी बगल में दबाकर घुमाया था.

बेहद बलशाली बाली ने भाई सुग्रीव का राज्य और उनकी पत्नी को भी छीन लिया. इस कारण भगवान राम ने बाली का वध कर दिया.

भगवान राम से पहले ही रावण को बाली बुरी तरह से हरा चुका था और लंकापति उससे माफी मांगने पर मजबूर हो गया था.

बाली ने रावण का वध नहीं किया, लेकिन छह महीने तक हर दिन उसे लज्जित करता था. हर रोज उसे चारों दिशाओं के घुमाता था.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

सभी तस्वीरें AI से बनाई गई हैं.

Thanks For Reading!

Next: महाभारत का यह योद्धा भीम और दुर्योधन से भी ज्यादा था खतरनाक

Find Out More