रावण के तो थे 10 सिर, जानिये कौन था 1000 सिर वाला राक्षस? माता सीता के किया था संहार

02 Jan, 2025

Parinay Kumar

रावण के 10 सिर थे यह तो सबको पता होगा. लेकिन एक ऐसा राक्षस भी था, जिसके 1000 सिर थे.

1000 सिर वाले इस राक्षस का नाम सहस्त्रानन था, जिससे भगवान राम ने रावण वध के बाद युद्ध किया था.

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, सहस्त्रानन, रावण का ही भाई था और अत्यंत शक्तिशाली था.

उसका नाम सहस्त्रानन इसलिए पड़ा क्योंकि उसके 1000 सिर थे. वह बहुत बेहद घमंडी स्वभाव का था.

रावण के संहार और भगवान राम के राज्याभिषेक के बाद श्रीराम और सहस्त्रानन का युद्ध हुआ था.

रावण के वध के बाद, सहस्त्रानन ने भगवान राम को युद्ध के लिए चुनौती दी थी. उसने अपने भाई रावण का वध स्वीकार नहीं था.

सहस्त्रानन ने अपने हजार सिरों और शक्तिशाली अस्त्र-शस्त्रों का उपयोग किया और राम जी की सेना को तहस-नहस कर दिया था.

भगवान् राम सहस्त्रानन पर अमोघ अस्त्र चलाया, लेकिन उसने ने उसे भी नष्ट कर दिया.

फिर सहस्त्रानन ने जो एक वाण छोड़ा, जो राम की छाती को भेदता हुआ पाताल में चला गया.

यह देख माता सीता कुपित हो गईं और उन्होंने एक भयंकर महाविकट का रूप धरा और एक साथ सहस्त्रानन के हजार सिरों को काट दिया.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: श्रीराम से पहले इस वानर से भी हार गया था रावण, 6 महीने की दी थी सजा

Find Out More