द्रौपदी पर थी इस शख्स की बुरी नजर, पांडवों ने मुंडवा दिया था सिर
02 Jan, 2025
Parinay Kumar
महाभारत में एक बार पांडवों ने दुर्योधन के बहनोई जयद्रथ का सिर मुंडवा दिया था.
जयद्रथ दुर्योधन की बहन दुशाला का पति था. इसकी वजह से वह पांडवों का भी जीजा था.
जयद्रथ से पांडवों की दुश्मनी पांडवों के वनवास काल के दौरान हुई थी.
महाभारत कथा के अनुसार, वनवास के दौरान जब द्रौपदी पांडवों के साथ जंगल में थी तभी जयद्रथ की बुरी नजर उसपर पड़ी.
इसके बाद उसने द्रौपदी का हरण कर लिया. फिर पांडवों ने उससे युद्ध किया और उसे हरा दिया.
उस समय भीम इतने गुस्से में थे कि जयद्रथ का वध करने पर उतारू थे. फिर अर्जुन ने उन्हें समझाया कि वह उनके बहन का पति है.
तब भीम ने गुस्से में जयद्रथ का मुंडन कर उसके सिर पर 5 चोटी छोड़ दीं. इसके बाद ही पांडवों और जयद्रथ के बीच दुश्मनी हो गई थी.
युद्ध में अभिमन्यु वध में जयद्रथ भी अहम भूमिका थी. तभी अर्जुन ने प्रतिज्ञा ली थी उसे वह सूर्यास्त से पहले मार डालेगा और ऐसा किया भी.
Thanks For Reading!
Next: रावण के तो थे 10 सिर, जानिये कौन था 1000 सिर वाला राक्षस? माता सीता के किया था संहार
Find Out More