डाक विभाग ने उड़ान भरी: ड्रोन से होगी चिट्ठियों की तेज और सुरक्षित डिलीवरी!
इसका मकसद अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में ड्रोन से लेटर और पार्सल की डिलीवरी की व्यवहार्यता का पता लगाना है.
यह परियोजना 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' (PoC) के तहत है, जिससे ड्रोन के इस्तेमाल के समर्थन में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
डाक विभाग ने इस प्रोजेक्ट के संचालन के लिए स्काई एयर मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है.
ड्रोन डिलीवरी परीक्षण 21 अक्टूबर 2024 को चौखम और वाकरो शाखा डाकघरों के बीच शुरू हुआ.
ड्रोन ने 45 किमी की दूरी को लगभग 22-24 मिनट में तय किया, जबकि पारंपरिक तरीके से इसे 2 से 2.5 घंटे लगते थे.
यह पहल पारंपरिक परिवहन की तुलना में पर्यावरण के अनुकूल डिलीवरी विधियों को बढ़ावा देती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है.
यदि यह परीक्षण सफल होता है, तो डाक विभाग अन्य कठिन और पहाड़ी क्षेत्रों में भी ड्रोन डिलीवरी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रहा है.
Thanks For Reading!
Next: UPI vs UPI वॉलेट – जानें क्या है ज्यादा सुरक्षित?
Find Out More