घर बैठे सिर्फ 10 रु में खरीदें सोना! ये कंपनी दे रही गजब का ऑफर

29 Oct, 2024

Gaurav Barar

कई कंपनियां अपने ग्राहकों को घर बैठे ही गोल्ड खरीदने का ऑप्शन दे रही हैं.

इसमें अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंस भी शामिल हो गई है.

खास बात ये है कि Jio Finance महज 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीदने का विकल्प दे रही है.

कंपनी ने स्मार्टगोल्ड योजना लॉन्च की है और इसमें ग्राहक सिर्फ 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं.

स्मार्टगोल्ड योजना में डिजिटल सोने की खरीद के साथ किए गए निवेश को भुनाया भी जा सकता है.

इस इन्वेस्टमेंट से मिली स्मार्टगोल्ड यूनिट किसी भी समय कैश, सोने के सिक्कों या फिर ज्वेलरी में बदली जा सकती है.

इस स्कीम में हजारों या लाखों रुपये के निवेश की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ 10 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है.

डिजिटल गोल्ड होने के चलते इसके खोने या फिर इसकी चोरी-चकारी होने का चांस भी नहीं है.

जियो फाइनेंस ऐप पर जब चाहें तब सोने की लाइव मार्केट कीमतें देखकर इसे बेच भी सकेंगे.

फिलहाल, सोना खरीदना सबसे महंगे सौदों में शामिल हैं.

कीमत की बात करें, तो सोने का भाव एमसीएक्स पर 78,536 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

Thanks For Reading!

Next: सिबिल स्कोर: लोन डिफॉल्ट से बचें और वित्तीय स्वतंत्रता पाएं!

Find Out More