किस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना, 10 ग्राम का भाव जानकर चौंक जाएंगे
भारत में जब आप सोने की आसमान छूती कीमतों को देखते हैं तो आपको सबसे पहले ख्याल आता है कि ऐसा कौन सा देश होता होगा जहां सोना सबसे सस्ता होगा.
अगर आप भी सोना पहनने और खरीदने के शौकीन हैं तो आपको बता दें दुबई संयुक्त अरब अमीरात एक ऐसा देश है जहां सोना सबसे किफायती दामों पर मिलता है.
यहां पर सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के हिसाब से मिलता है और इस पर आमतौर पर कोई टैक्स नहीं लगता.
जिससे यह सस्ता होता है. दुबई के अलावा, सिंगापुर और हांगकांग भी सस्ता सोना खरीदने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि यहां पर भी टैक्स दरें कम होती हैं.
अगर आप आज दुबई में सोने के भाव (Todays Gold Rate in Dubai) जानना चाहते हैं तो बता दें, ये करीब 67686 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.
दुबई के Deira को गोल्ड हब कहा जाता है. यहां सोने की कई दुकानें हैं जहां लोग जाकर खरीदारी करते हैं.
यहां पर मिलने वाले सोने की एक और खास बात है कि इसकी क्वालिटी पर शुद्धता पर सख्त निगरानी होती है. जिससे लोगों प्योर सोना मिलना तय होता है.
यहां के जूलरी डिजाइन भी कमाल के होते हैं. जब भी लोग इस देश जाते हैं तो अपने बजट के हिसाब से गोल्ड जरूर खरीदते हैं.
दुबई के अलावा, सिंगापुर और हांगकांग भी सस्ता सोना खरीदने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि यहां पर भी टैक्स दरें कम होती हैं
Thanks For Reading!
Next: दुनिया के किस देश में भारत के 1000 रुपये बन जाते हैं 5 लाख, जानिए यहां
Find Out More