गलती से भी न करें 7 तरह के लेनदेन, वरना...इनकम टैक्स की पूछताछ से बच नहीं पाएंगे!

14 Nov, 2024

Manoj Yadav

एक साल में 2 लाख या उससे अधिक खर्च विदेश यात्रा पर करने पर इसकी जानकारी सीधे इनकम टैक्स विभाग तक पहुंच जाती है.

क्रेडिट कार्ड पर सालभर में 2 लाख से अधिक खर्च करने पर इनकम टैक्स विभाग की नज़र आपके खर्चों पर पड़ सकती है.

क्रेडिट कार्ड का बिल 1 लाख या उससे अधिक नकद में चुकाते हैं, तो यह ट्रांजैक्शन इनकम टैक्स विभाग के लिए संदिग्ध हो सकता है.

एक साल में 10 लाख या उससे अधिक का निवेश म्यूच्युअल फंड्स, शेयर या बांड्स में किया है, तो इसका डेटा इनकम टैक्स विभाग तक पहुंच सकता है.

30 लाख या उससे अधिक की संपत्ति खरीदने की सूचना सीधे इनकम टैक्स विभाग तक पहुंच जाती है. अपने पास सही दस्तावेज जरूर रखें.

बैंक अकाउंट में 10 लाख या उससे अधिक कैश जमा करते हैं, तो यह बड़ी रकम इनकम टैक्स विभाग का ध्यान आकर्षित कर सकती है.

व्यापार में एक दिन में 50,000 रुपये या उससे अधिक का कैश लेन-देन होता है, तो यह इनकम टैक्स विभाग द्वारा ट्रैक किया जा सकता है.

Thanks For Reading!

Next: किस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना, 10 ग्राम का भाव जानकर चौंक जाएंगे

Find Out More