देश के 10 सबसे महंगे शहर, जहां ऑफिस रेंट पर लेना सस्ता नहीं

30 Nov, 2024

Akarsh Shukla

भारत के टॉप 10 शहर ऐसे हैं जहां ऑफिस के रेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिसकी लिस्ट भी सामने आ चुकी है.

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर (IIMB) द्वारा CRE मैट्रिक्स के सहयोग से तैयार इस लिस्ट में 10 शहरों के नाम हैं.

भारत के प्रमुख शहरों में औसत प्रभावी किराये में पांच वर्ष की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के आधार पर 3.6% की वृद्धि हुई है.

लिस्ट में पहले स्थान पर महाराष्ट्र का पुणे शहर है, जहां का 12 वर्षों में 6.9 प्रतिशत CAGR से ऑफिस रेंट बढ़ा है.

दूसरे स्थान पर देश का महानगर चेन्नई है, जहां CAGR 5.5 प्रतिशत है.

तीसरा सबसे महंगा शहर बेंगलुरु है, जहां बीते 12 वर्षों में 5.3 प्रतिशत CAGR बढ़ा है.

चौथे स्थान पर हैदराबाद है, जहां का CAGR 5.3 प्रतिशत है.

इसके बाद पांचवें स्थान पर नवी मुंबई शहर है, जहां ऑफिस का किराया काफी महंगा है.

महाराष्ट्र का थाणे भी इस लिस्ट में छठे स्थान पर है, जहां ऑफिस किराये पर लेना टेढ़ी खीर है.

उत्तर प्रदेश की हाइटेक सीटी नोएडा इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है.

इसके बाद आठवें स्थान पर मायानगरी मुंबई का नाम आता है.

नौवें स्थान पर हरियाणा का गुड़गांव है, जहां ऑफिस किराया बढ़ा है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है. जहां का CAGR 2 प्रतिशत है.

Thanks For Reading!

Next: शशि रुइया का 80 वर्ष की आयु में निधन

Find Out More