By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bike Viral Video: हरिद्वार जिले में एक युवक ने हनी सिंह के गाने “यार तेरा सुपरस्टार” पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए इंस्टाग्राम पर रील अपलोड की. वीडियो में युवक के स्टंट देखकर लोग न सिर्फ हैरान हुए बल्कि नाराज भी हुए. इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि इस तरह के वीडियो युवाओं को भटकाने और उनकी जान जोखिम में डालने का काम कर रहे हैं.
शिकायत मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया. खड़खड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने युवक की बाइक को सीज कर दिया और उसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट करा दिया. पुलिस ने बताया कि उस अकाउंट पर सात हजार फॉलोवर थे और वह इन्हें बढ़ाने के लिए खतरनाक स्टंट वीडियो अपलोड कर रहा था. इसके अलावा, पुलिस ने युवक को सख्त चेतावनी भी दी कि अगर वह दोबारा ऐसा करेगा तो और कड़ी कार्रवाई होगी.
हरिद्वार पुलिस ने खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक सीज की और उसका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कराया। युवक ने माफी मांगते हुए गलती न दोहराने की बात कही! pic.twitter.com/CpovL9Z8Tk
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) December 31, 2024
पुलिस के सख्त रवैये के बाद युवक ने अपनी गलती मानी और लोगों से माफी मांगी. उसने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से बचें. युवक ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का वादा किया और दूसरों से भी इन नियमों का पालन करने की सलाह दी.
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि ऐसे स्टंट से न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही, युवाओं को आगाह किया कि वे सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के चक्कर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न करें. पुलिस का यह सख्त रुख युवाओं को समझाने और कानून का पालन कराने की दिशा में एक मजबूत कदम है.