By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Onlyfans Model Lily Phillips : लंदन की एक एयरबीएनबी प्रॉपर्टी के मालिक को उस वक्त गुस्सा आया जब उसे पता चला कि उसकी 1.5 मिलियन पाउंड (करीब 16 करोड़ रुपये) की प्रॉपर्टी का इस्तेमाल एक फेमल ओनलीफैंस मॉडल ने विवादास्पद स्टंट के लिए किया गया. इस स्टंट की मेजबानी ब्रिटिश ओनलीफैंस स्टार लिली फिलिप्स ने की, जिसमें उन्होंने किराए पर लिए गए एयरबीएनबी होम में 101 लोगों को आमंत्रित किया था. फिलिप्स ने कहा कि उन्हें इस स्टंट को लेकर कोई पछतावा नहीं है और वह इसे फिर से 10 गुना बड़े स्तर पर करने की योजना बना रही हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कथित तौर पर लिली फिलिप्स ने सभी 101 पुरुषों के साथ 14 घंटे के भीतर संबंध बनाया.
23 साल की इस ब्रिटिश मॉडल ने हाल ही में एक ‘सेक्स मैराथन’ आयोजित की थी, जिसके बारे में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई. यूट्यूबर जोश पीटर्स की इस डॉक्यूमेंट्री में फिलिप्स को स्टंट पूरा करने के बाद रोते हुए दिखाया गया. फिलिप्स ने बाद में कहा कि 14 घंटे लंबे और बेहद थकाने वाले इस स्टंट के बाद वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो गई थीं. उन्होंने बताया कि जैसे ही स्टंट खत्म हुआ, उन्हें न तो आराम करने का समय मिला और न ही खाने-पीने का.
एयरबीएनबी प्रॉपर्टी के मालिक ने बताया कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं थी. जब तक लिली और उनके मेहमान प्रॉपर्टी से चले गए, तब तक किसी भी तरह का सबूत नहीं बचा था. मालिक ने कहा कि उन्हें कुछ दिनों पहले ही इस बारे में पता चला और अब वह इस मामले पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते. वहीं, लिली का ये स्टंट अब सोशल मीडिया पर जमकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.
लिली फिलिप्स ने इस स्टंट के लिए प्रॉपर्टी किराए पर ली थी, लेकिन उन्होंने मेहमानों की अधिकतम संख्या के नियम का उल्लंघन किया. बिना जानकारी दिए यौन स्टंट के लिए प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करना एयरबीएनबी के नियमों का गंभीर उल्लंघन है. फिलहाल, लिली को एयरबीएनबी से प्रतिबंधित किए जाने की संभावना है. यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.