पाकिस्तान में किस कंपनी का फोन बिकता है सबसे ज्यादा? चौंका देगा जवाब

01 Jan, 2025

Gaurav Barar

पाकिस्तान में स्मार्टफोन ब्रांड Samsung की बादशाहत खत्म हो गई है.

बजट स्मार्टफोन बनाने वाले चीनी ब्रांड ने सैमसंग की बादशाहत को खत्म कर दिया है.

Statcounter की रिपोर्ट के मुताबिक, Infinix ने Samsung को नंबर वन की पोजीशन से हटा दिया है.

इस कंपनी ने पाकिस्तानी बाजार में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज करते हुए दिसंबर में 16.89 प्रतिशत मार्केट पर कब्जा कर लिया है.

इनफिनिक्स की सहयोगी कंपनी Tecno ने भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की है.

इस ब्रांड का मार्केट शेयर भी नवंबर 2023 के मुकाबले काफी बढ़ा है.

पाकिस्तानी स्मार्टफोन मार्केट में Infinix और Samsung के बाद Vivo का नंबर आता है.

चौथे नंबर पर Oppo काबिज है, पांचवें नंबर पर Tecno काबिज है.

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दबदबा रखने वाली कंपनी Xiaomi का पाकिस्तान में बुरा हाल है.

Huawei और Apple क्रमशः सातवें और आठवें नंबर पर काबिज है.

Thanks For Reading!

Next: Pakistan के राष्ट्रीय पक्षी का नाम जानते हैं आप? हंसी नहीं रुकेगी

Find Out More