क्या सच में कोर्ट के अंदर गीता पर हाथ रखकर कसम खाते हैं गवाह?
01 Jan, 2025
Gargi Santosh
फिल्मों/वेब सीरिज में आपने देखा होगा कि कोर्ट रूम में गवाह को गीता की कसम खिलवाई जाती है.
अब सवाल उठता है कि क्या सच में कोर्ट रूम बयान देने से पहले गवाह को गीता पर हाथ रखना होता है? चलिए जानते हैं.
अदालत से जुड़े एक एक्सपर्ट बताते हैं कि कोर्ट रूम में ऐसा कुछ नहीं होता. गीता पर हाथ नहीं रखवाया जाता है.
हालांकि, कुछ जज गवाहों से ये जरूर बुलवाते है कि वह 'जो भी कहेंगे सच कहेंगे, सच के सिवा कुछ नहीं कहेंगे'.
असल में गवाह की कोर्ट रूम में एंट्री करते ही बयान शुरू हो जाते हैं. सामान्य रूप से गवाह का नाम पुकारा जाता है.
फिर जज द्वारा सवाल पूछने पर गवाह को उत्तर देना होता है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद जज के कहने पर गवाह बाहर चला जाता है.
ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही होता है कि कोई भी बयान से पहले गवाह को गीता पर हाथ रखकर कसम खिलवाई जाती है.
Thanks For Reading!
Next: पाकिस्तान में किस कंपनी का फोन बिकता है सबसे ज्यादा? चौंका देगा जवाब
Find Out More