फ्लाइट में कितनी शराब साथ ले जा सकते हैं?

01 Jan, 2025

Ezaz Ahmad

यात्री जब फ्लाइट में सफर करते हैं तो मन में ये सवाल रहता है कि फ्लाइट में शराब की बोतल ले जा सकते हैं या फिर नहीं.

आपको बता दें कि फ्लाइट में आप शराब साथ ले जा सकते हैं. लेकिन इसके लिए नियम तय किए गए हैं.

फ्लाइट में शराब ले जाने के लिए ये नियम हैं.

फ्लाइट में चेक इन बैग में यात्री 5 लीटर तक शराब ले जा सकते हैं.

हालांकि शराब में अल्कोहल की मात्रा 70% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

फ्लाइट में अगर आप ऐसी शराब लेकर जाते हैं, जिसमें अल्कोहल की मात्रा 24% से कम है तो इसकी कोई सीमा नहीं है.

हैंड बैग में एयरलाइंस की नीति के मुताबिक, सीमित मात्रा में शराब ले जाई जा सकती है.

ड्यूटी-फ़्री शॉप से खरीदी गई सील पैकेजिंग वाली शराब विमान में ले जाई जा सकती है.

यात्रियों को केवल इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ही आपको शराब परोसी जाती है.

घरेलू फ्लाइट में यात्रियों को शराब नहीं सर्व की जाती है.

Thanks For Reading!

Next: बर्फ में रहना, बर्फ ही खाना...जानें क्यों चर्चा में है ये रशियन गर्ल

Find Out More