भारत की वो जगह, जहां भारतीयों के जाने पर भी है बैन

02 Jan, 2025

Gaurav Barar

भारत में एक आइलैंड बेहद खतरनाक है. यहां जाना जानलेवा हो सकता है.

भारत सरकार ने इस द्वीप पर भारतीयों समेत किसी के भी जाने पर पाबंदी लगाई हुई है.

दो-तीन साल पहले एक दो विदेशी चुपचाप वहां गए तो लौटकर जिंदा नहीं आ पाए, केवल वहां से उनका शव ही लौटा.

अंडमान-निकोबार के इस द्वीप का नाम सेंटिनल आइलैंड है. भारत सरकार ने यहां किसी के भी जाने पर पाबंदी लगाई हुई है.

इस द्वीप पर सेंटिनेलिस जनजातीय समुदाय के आदिवासी रहते हैं. जिन्हें बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई वहां आए.

इस जनजाति को बहुत खतरनाक माना जाता है. यहां न सरकारी अफसर जाते हैं, न ही कोई उद्योगपति, न ही आर्मी.

सेंटिनेलिस जनजातीय समुदाय का आधुनिक युग से कोई लेना- देना नहीं है.

जब भी उनका सामना किसी बाहरी व्यक्ति से होता है तो वे हिंसक हो उठते हैं और घातक हमले करते हैं.

एक अनुमान के अनुसार इस जनजाति से संबंधित लोगों की संख्या कुछ दर्जन से लेकर 100-200 तक हो सकती है.

Thanks For Reading!

Next: दुनिया में ऐसी सिर्फ 3 घड़ियां, एक अनंत अंबानी के पास, क्या है कीमत?

Find Out More