शराब की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानें कितने दिन तक रहता है सही
02 Jan, 2025
Parinay Kumar
आपने यह तो जरूर सुना होगा कि शराब जितनी पुरानी होती है, उतनी अच्छी हो जाती है.
लेकिन आपने कभी यह सोचा है कि क्या शराब की कोई एक्सपायरी डेट भी होती है?
या फिर ढक्कन खुलने के कितने दिन बाद तक शराब खराब नहीं होती है?
अगर आपके मन भी कभी यह सवाल आया होगा तो आज इसका जवाब भी जान लीजिए.
सील यानी ढक्कन खुलते ही शराब के खराब होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.
व्हिस्की एक ऐसा ड्रिंक है जो सील खुलने के बाद भी खराब नहीं होती, सिर्फ इसका टेस्ट बदल जाता है.
वहीं, रम की बोतल खोलने के बाद अगर आप इसे अच्छे से बंद कर देते हैं तो इसे छह महीने तक ठीक रखा जा सकता है.
बॉटल खुलने के बाद वाइन सिर्फ 4 से 5 दिनों तक ही पी जा सकती है. बासी होने पर इसमें गंध आ जाता है.
वाइन को खराब होने से बचाने के लिए इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए.
बीयर की एक्सपायरी डेट, बीयर की किस्म और उसे कैसे रखा जाता है, पर निर्भर करती है.
खुली हुई बीयर, जल्द से जल्द पी लेनी चाहिए.
24 घंटे से कम समय में ही बीयर की फिज खत्म हो जाती है, जिससे वह बेस्वाद हो जाती है.
Thanks For Reading!
Next: एक परमाणु बम बनाने में कितना समय लगता है?
Find Out More