IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मिली भारतीय टीम, जसप्रीत बुमराह की जमकर की तारीफ

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मुलाकात के दौरान गॉवस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सराहना की.

Updated: January 1, 2025 10:14 PM IST

By Ezaz Ahmad | Edited by Ezaz Ahmad

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मिली भारतीय टीम, जसप्रीत बुमराह की जमकर की तारीफ
Australian PM Anthony Albanese With Indian cricket team

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में होने वाले पांचवें और निर्णायक टेस्ट से पूर्व बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत की क्रिकेट टीम से मुलाकात की. ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है और सिडनी टेस्ट का नतीजा यह तय करेगा कि मेजबान टीम एक दशक से भी अधिक समय के बाद ट्रॉफी हासिल कर पाती है या नहीं.

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मुलाकात के दौरान गॉवस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सराहना की.

साल 2025 के पहले ही दिन जसप्रीत बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अश्विन को पीछे छोड़ा

अल्बनीज ने दोनों टीम के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए टिप्पणी की, ” ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम ने हमें पहले ही गर्मियों में शानदार क्रिकेट दिखाया है. जब शुक्रवार को पांचवां टेस्ट शुरू होगा तो मैकग्रा फाउंडेशन के महान काम के समर्थन में एससीजी गुलाबी रंग से भर जाएगा। चलो ऑस्ट्रेलिया.”

शराब से दूर रहो… विनोद कांबली ने नये साल पर लोगों से की अपील, अस्पताल से मिली छूट्टी

स्थानीय मीडिया के अनुसार अल्बनीज ने श्रृंखला में बुमराह के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। बुमराह ने अब तक श्रृंखला में 30 विकेट लिए हैं और वह अपने 44वें मैच 200 टेस्ट विकेट के साथ इस उपलब्धि तक सबसे कम मैच में पहुंचने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भी बने.

अल्बानीस ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान बुमराह का जिक्र करते हुए कहा, हर बार जब वह गेंदबाजी करने आए हैं तो बहुत रोमांचक रहा है.

(भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.