टेस्ट क्रिकेट में कब देते हैं फॉलो ऑन? जानें- क्या है नियम
टेस्ट क्रिकेट में फॉलो ऑन का भी एक रोमांचक नियम है, जो इन दिनों कम ही देखने को मिलता है.
जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इतना बड़ा टोटल खड़ा कर दे कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली....
... टीम उससे कम से कम 200 या इससे ज्यादा रन पीछे रह जाए, तो आगे रही टीम उसे फॉलो ऑन दे सकती है.
इसका मतलब होता है कि तब मैच की तीसरी पारी में भी दूसरी पारी खेलने वाली टीम को बल्लेबाजी करनी होगी.
फॉलो ऑन के संदर्भ में MCC का नियम साफ है कि 5 दिवसीय मैचों में फॉलो ऑन न्यूनतम 200 रन के अंतर पर दिया जाएगा.
ऐसी स्थिति में पिछड़ी हुई टीम को इतना स्कोर बनाना होगा कि वह पहली पारी के अंतर को पाटने के बाद इतना स्कोर खड़ा कर दे...
... कि चौथी पारी खेलने वाली टीम उस स्कोर से पीछे रह जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे हार या पारी की हार और रनों के अंतर की हार झेलनी पड़ेगी.
Thanks For Reading!
Next: Test क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
Find Out More