प्रीति नारायण हैं अश्विन की कामयाबी का राज, 7वीं क्लास में ही बॉल से पहले दिल हो गया स्पिन
ब्रिसबेन टेस्ट खत्म होने के साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया.
अश्विन ने 106 टेस्ट के करियर में 537 विकेट अपने नाम किए. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं.
रवि अश्विन अपने करियर की कामयाबी का श्रेय अपने पिता और अपनी पत्नी को देते हैं, जिन्होंने उन्हें लगातार प्रेरित किया.
बता दें अश्विन को अपनी पत्नी प्रीति नारायण से तब प्यार हो गया, जब वे दोनों 7वीं क्लास में पढ़ते थे.
तब प्रीति पर अश्विन के क्रश के बारे में पूरा स्कूल जानता था. स्कूल बदलने के बाद भी दोनों की मुलाकातें होती रहीं.
अश्विन ने क्रिकेट खेलने के लिए अपना स्कूल बदला था. दोनों 10 सालों तक अच्छे दोस्त की तरह मिलते रहे.
फिर अश्विन ने प्रीति से डेट करने के बारे में पूछा. यह सवाल भी इस फिरकी गेंदबाज ने क्रिकेट मैदान पर ही पूछा था.
दोनों पति-पत्नी ने इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. अश्विन क्रिकेट खेलते हैं, जबकि प्रीति होममेकर हैं.
दोनों ने साल 2011 में एक-दूसरे से शादी कर ली. दोनों की दो बेटियां अकीरा और आध्या भी हैं.
प्रीति अकसर रविचंद्रन अश्विन के मैचों में उनका हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में नजर आती हैं.
Thanks For Reading!
Next: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, अब नंबर 1 भारतीय
Find Out More