Year Ender 2024: इस साल इन भारतीय क्रिकेटरों ने लिया संन्यास
रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. वह इस साल संन्यास लेने वाले 9वें भारतीय हैं.
शिखर धवन ने भी लिया संन्यास, वह 2022 के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे.
ऋद्धिमान साहा भी कई सालों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बने थे. रणजी ट्रॉफी के दौरान उन्होंने भी संन्यास का ऐलान किया.
दिनेश कार्तिक टी20 फॉर्मेट में अंदर-बाहर हो रहे थे. इस साल IPL खत्म होने के साथ ही उन्होंने भी संन्यास का फैसला लिया.
सौरभ तिवारी 2010 के बाद टीम इंडिया में कभी नहीं लौट पाए. वह IPL और घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे. उन्होंने भी संन्यास ले लिया.
तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने इस साल अपने जूते टांगने का फैसला ले लिया. वह 2022 से IPL भी नहीं खेल पाए थे.
इसके अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी T20I से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं.
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भी कोहली के साथ टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतते ही इस फॉर्मेट से अपने-अपने संन्यास की घोषणा कर दी.
Thanks For Reading!
Next: रविचंद्रन अश्विन मांसाहारी हैं या शाकाहारी?
Find Out More