संन्यास के बाद R अश्विन को BCCI से कितनी मिलेगी पेंशन?

21 Dec, 2024

Ezaz Ahmad

भारतीय स्टार ऑफ स्पिन रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है.

अश्विन ने टेस्ट में 537 तो वनडे में 156 और टी20 इंटरनेशनल में विकेटों के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की.

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अश्विन की कमाई होती रहेगी.

इस दिग्गज क्रिकेटर को बीसीसीआई से हर महीने पेंशन के रूप में मोटी रकम मिलती रहेगी.

2022 में पेंशन की राशि में बढ़ोतरी के तहत 2023 से पहले फर्स्ट क्लास से रिटायर होने वाले क्रिकेटर्स जिन्होंने 50 से 74 मैच खेले हैं, उन्हें 30,000 रुपये मासिक मिलती है.

वहीं, 25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स को 37500 रुपये मिलते थे जिसे बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है.

5 से लेकर 10 टेस्ट खेलने वाली महिला क्रिकेटर को बीसीसीआई हर महीने 30000 रुपये पेंशन देती है जबकि 10 से ज्यादा महिला क्रिकेर्स को 45 हजार मिलते है.

आर अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच खेले हैं ऐसे में BCCI की तरफ से उन्हें हर महीने 60 हजार रुपये पेंशन मिलेगी.

अश्विन उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं जिनका नेटवर्थ करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में हैं.

अश्विन बीसीसीआई के ग्रेड A के खिलाड़ी थे और इसके तहत उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते थे.

Thanks For Reading!

Next: Year Ender 2024: डेविड वॉर्नर से लेकर R. अश्विन तक, जिन्होंने लिया संन्यास

Find Out More